14वीं JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर भाजयुमो का आंदोलन, युवाओं के मुद्दों पर बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी बैठक आयोजित की गई।
भाजयुमो

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने की। बैठक में 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को लेकर उठ रहे सवालों, रोजगार, नियोजन नियमावली और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई।

Read More : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, खूंटी में आदिवासी कांग्रेस ने बनाई रणनीति

बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे झारखंड में जनजागरण अभियान चलाएगा और रोजगार, नियोजन नियमावली, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं के अधिकारों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।

भर्ती प्रक्रिया और नियोजन नीति पर उठाए सवाल

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा झारखंड के युवाओं की आवाज रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान 1932 आधारित नियोजन नीति लागू करने का वादा किया था, लेकिन आज भी कई नियुक्तियां 1985 कट-ऑफ के आधार पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के वादों और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर स्पष्ट होता है।

प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड का युवा रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहा है, लेकिन सरकार इन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब तक स्पष्ट और स्थायी नियोजन नियमावली नहीं बना सकी है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में रोजगार, लंबित भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, बढ़ते पलायन और जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Read More : भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे वापस ले सरकार, चतरा में आदित्य साहू का हमला

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल सहित प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *