पलामू में 10 दिव्यांगों को मिली ट्राई स्कूटी, वित्त मंत्री ने किया वितरण

पलामू : पलामू समाहरणालय में बुधवार को आयोजित एक समारोह में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने IDBI बैंक के CSR फंड से 10 दिव्यांगजनों के बीच पेट्रोल चालित ट्राई स्कूटी का वितरण किया। स्कूटी की प्रतीकात्मक चाबी वित्त मंत्री के साथ डीसी दिलीप

वित्त मंत्री

पलामू : पलामू समाहरणालय में बुधवार को आयोजित एक समारोह में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने IDBI बैंक के CSR फंड से 10 दिव्यांगजनों के बीच पेट्रोल चालित ट्राई स्कूटी का वितरण किया। स्कूटी की प्रतीकात्मक चाबी वित्त मंत्री के साथ डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सदर एसडीओ अभिषेक पांडे और बैंक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सौंपी।

Read More : गिरिडीह में दर्दनाक हादसा, अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी सवार युवक की गई जान

वित्त मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन तीन पहिया वाहनों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में मदद होगी।

बैंकिंग और सीएसआर की भूमिका पर दिया जोर

राधाकृष्ण किशोर ने सीएम हेमंत सोरेन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पलामू सहित पूरे झारखंड में विधायिका और कार्यपालिका के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि गुजरात, मुंबई और केरल की तरह झारखंड में भी क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो बढ़ाने की आवश्यकता है। उनके अनुसार राज्य के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत कर विकास की गति तेज की जा सकती है। वित्त मंत्री ने कहा कि अब वित्त विभाग यह भी जानकारी जुटा रहा है कि बैंक और बड़ी कंपनियां अपने CSR फंड का उपयोग कहां कर रही हैं, ताकि इस राशि का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Read More : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, खूंटी में आदिवासी कांग्रेस ने बनाई रणनीति

बारिश की कमी पर जताई चिंता, 10 लाभुकों को मिली ट्राई स्कूटी

मंत्री ने मौजूदा मौसम की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इस वर्ष कम बारिश होने के कारण कृषि क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने भी संभावित सूखे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जिला प्रशासन समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि CSR फंड के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राई स्कूटी उपलब्ध कराई गई है। ट्राई स्कूटी पाने वाले लाभुकों में लालू यादव, बृजकिशोर सिंह, छोटे लाल साव, संतन माली, उमत रसूल, रामप्रवेश मेहता, धीरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार बैठा और सुरेश पासवान शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *