जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

राँची: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. रथ यात्रा 16 जुलाई को होगी. ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा और मेले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट और गाइडलाइन जारी की है. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने

राँची: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. रथ यात्रा 16 जुलाई को होगी. ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा और मेले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट और गाइडलाइन जारी की है. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 16 जुलाई से 25 जुलाई तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और कई रास्तों पर आम वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है.

इन मार्गों पर रहेगा नो-एंट्री
रथ मेला में रांची में कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक कार, ऑटो, सवारी गाड़ी और मोटरसाइकिलों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के छोटे और दोपहिया वाहनों की एंट्री नहीं होगी. प्रभात तारा तीन मुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो और मोटरसाइकिलें नहीं जा सकेंगी. बिरसा चौक से रिंग रोड जाने वाले वाहन सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए रिंग रोड जाएंगे. मेले के दौरान भीड़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर भी वाहनों का परिचालन रोकने या रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया जा सकता है. पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.