मधुपुर में पोल से टकराई बाइक, प्रसिद्ध व्यवसायी राजू चौधरी की अस्पताल में मौत

देवघर जिले के मधुपुर शहर के प्रसिद्ध हार्डवेयर व्यवसायी राजू चौधरी की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
कोयला लदी हाइवा

मधुपुर : देवघर जिले के मधुपुर शहर के प्रसिद्ध हार्डवेयर व्यवसायी राजू चौधरी की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे शहर और व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजू चौधरी अपनी भगत सिंह चौक स्थित हार्डवेयर दुकान से बाइक पर गोदाम गए थे। गोदाम से वापस दुकान लौटते समय उनकी बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और सड़क किनारे लगे एक पोल से टकरा गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी।

read more : उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कई अहम निर्देश

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल, मधुपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर और उनके आवास पर परिजनों, रिश्तेदारों, व्यापारियों, मित्रों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। सभी ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। राजू चौधरी मधुपुर के प्रमुख हार्डवेयर व्यवसायियों में शामिल थे। उनके निधन से शहर के व्यापारिक जगत में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके निधन को शहर के लिए बड़ी क्षति बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.