CCL मुख्यालय में खेल प्रतियोगिता का आगाज, 102 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में सोमवार को द्वि-दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ किया गया।
CCL

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में सोमवार को द्वि-दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रबंधक (वित्त) संजय कुमार सिंह ने प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन के साथ शतरंज की पहली चाल चलकर किया।

Read More : उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कई अहम निर्देश

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, एकाग्रता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्य की व्यस्तता के बीच इस तरह की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा और कार्यक्षमता का संचार करती हैं।

पहले दिन 102 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता के पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता का संचालन आर.आर. सिंह और कैरम प्रतियोगिता का संचालन शशि भूषण मंडल के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में शतरंज के 33 और कैरम के 69 प्रतिभागियों सहित कुल 102 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैरम एकल मुकाबलों में अमित जुनैद अख्तर, शशि भूषण मंडल, मनोहर कर्माली, संदीप कुमार और प्रभात दयाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में जगह बनाई। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रोहित, रामजी उरांव और आर.आर. सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया।

विजेता करेंगे सीसीएल मुख्यालय का प्रतिनिधित्व

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी CCL अंतर-क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 में CCL मुख्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और समापन समारोह 14 जुलाई 2026 को आयोजित होंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में CCL कल्याण विभाग के आर.के. पाठक, रवि मंडल, मोहित राज मिंज और धनंजय सेंद्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.