रांची। सिमडेगा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिमडेगा जिले के लिए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मोहम्मद अकबर को सिमडेगा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 12 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोहम्मद अकबर की निष्ठा, सक्रियता और प्रभावी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए जिला अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सिमडेगा में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों का विस्तार होगा।




