प्रिंस खान गिरोह पर शिकंजा, रंगदारी वसूली के आरोप में दो सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़े

चतरा पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित प्रिंस खान गिरोह के दो कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
प्रिंस खान

चतरा : चतरा पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित प्रिंस खान गिरोह के दो कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अशफाक आलम और सद्दाब अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन और ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

Read More : रांची में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी बाजार की तैयारी, संजय सेठ और महापौर ने किया निरीक्षण

एसपी अनिमेष कुमार नैथानी ने मीडिया को बताया कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह ने प्रिंस खान के खिलाफ रंगदारी मांगने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर हंटरगंज थाना कांड संख्या 206/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में पहले भी कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान रेकी और फायरिंग के आरोप में अमन खान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसके अलावा उसके सहयोगी मुर्तजा अंसारी, मो. नाजिम और कृष कुमार सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Read More : राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

बिहार से दबोचे गए दोनों आरोपी

एसपी के अनुसार, एसडीपीओ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान भोजपुर (बिहार) निवासी मो. अशफाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि दोनों प्रिंस खान के लिए लेवी की रकम पहुंचाने और गिरोह की गतिविधियों में सहयोग करने का काम करते थे।

Read More : रांची में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, स्थायी लोक अदालत की दी गई जानकारी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। छापेमारी दल में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी विपिन कुमार, प्रभात कुमार, आलोक रंजन चौधरी, नितेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *