गौ सेवा करें, पुण्य के भागी बनें। एक पौधा लगाएं, धरती को मुस्कुराएं
रांची। जेसीआई रांची ‘वन टीम विज़न’ ‘ के अंतर्गत रविवार को एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “गौ सेवा से पुण्य, वृक्षारोपण से भविष्य” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था ।यह गरिमामयी कार्यक्रम सुकुरहुटू, कांके स्थित गौशाला न्यास में आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को दो मुख्य सत्रों में विभाजित किया गया है।
गौ सेवा कार्यक्रम , जहां उपस्थित सदस्य गौवंश की सेवा और देखरेख किया । इसके बाद पौधा रोपन कार्यक्रम हुआ। जिसके तहत प्रकृति को हरा-भरा बनाने और धरती को समृद्ध करने के लिए पौधे लगाए गए।संस्था के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है, “गौ सेवा करें, पुण्य के भागी बनें। एक पौधा लगाएं, धरती को मुस्कुराएं। जीव सेवा और पर्यावरण की सुरक्षा ही हमारी आने वाली पीढ़ी का वास्तविक भविष्य तय करेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर जेसी सीएस अमन पोद्दार, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी सीए रवि कांत सामोता और को-प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जेसी शुभम हेतमसरिया सहित पूरी टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम को साफल बनानें मेें सहयोग किया।




