मुंबई : नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के ट्रेलर की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।
पोस्टर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को राजमहल में दिखाया गया है। मेकर्स ने पोस्ट के साथ लिखा कि हजारों वर्षों से रामायण ने कई पीढ़ियों को धर्म, मर्यादा, साहस और धैर्य का मार्ग दिखाया है। अब इसी महाकाव्य की नई सिनेमाई यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बताया जा रहा है।
Read More : दांत दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें आठ असरदार घरेलू उपाय
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
‘रामायण पार्ट 1’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल और लारा दत्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो DNEG और यश की Monster Mind Creations के सहयोग से किया जा रहा है।
दिवाली 2026 में रिलीज होगी फिल्म
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों और IMAX में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा।
Read More : Google Earthquake Alerts : भूकंप आने से पहले कैसे देता है अलर्ट, जानिए पूरी तकनीक




