दिव्यानी लिंडा एवं कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात कर जताया आभार

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा एवं STAR WARRIORS FOOTBALL CLUB के कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ से शनिवार को मुलाकात की।इस अवसर पर उन्होंने दिव्यानी लिंडा के परिवार, विशेषकर उनके भाई के इलाज

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा एवं STAR WARRIORS FOOTBALL CLUB के कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ से शनिवार को मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने दिव्यानी लिंडा के परिवार, विशेषकर उनके भाई के इलाज एवं समय-समय पर दिए गए सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उन्होंने मंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान मंत्री ने दिव्यानी लिंडा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा झारखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने भी ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह मुलाकात खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और झारखंड में महिला फुटबॉल को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *