ओटावा : विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। अमेरिका के बाद अब फ्रांस और कनाडा में भी गैंग से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। फ्रांस में गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कनाडा पुलिस ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी ट्रिब्यूनल ने गैंग से जुड़े एक अन्य कथित सदस्य को भारत डिपोर्ट करने का आदेश दिया है।
Read More : INS महेंद्रगिरी भारतीय नौसेना में शामिल, राजनाथ सिंह ने किया कमीशन
फ्रांस में गरिंदर देव गिरफ्तार
कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने शुक्रवार को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गरिंदर देव को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया है। अब प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत उसे कनाडा लाया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के आरोपपत्र के अनुसार, 40 वर्षीय गरिंदर देव ‘डॉक्टर’, ‘रॉकेट’ और ‘रिट्ज कार्लटन’ जैसे नामों से भी जाना जाता है। उस पर आरोप है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े आपराधिक नेटवर्क को आर्थिक लाभ पहुंचाने में मदद करता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने बड़ी मात्रा में कोकीन और हेरोइन खरीदकर दक्षिणी कैलिफोर्निया से अमेरिका के पूर्वी हिस्सों तक भेजने की साजिश में भूमिका निभाई थी। जांच के अनुसार, जून 2025 में करीब 99.2 किलोग्राम कोकीन और 1 किलोग्राम हेरोइन की खेप भेजने का प्रयास किया गया था, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने रास्ते में ही जब्त कर लिया था।
Read More : फिरोजाबाद में डेढ़ साल के आरव हत्याकांड में 41 दिन में फैसला, आरोपी को फांसी
जशनदीप सिंह को भारत भेजने का आदेश
एक अन्य मामले में कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी ट्रिब्यूनल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य जशनदीप सिंह को भारत डिपोर्ट करने का आदेश दिया है। जशनदीप सिंह पर आरोप है कि उसने सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे के बाहर हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को छिपाने में मदद की थी। हालांकि, इस मामले में उसके खिलाफ अभी तक कोई औपचारिक आपराधिक आरोप तय नहीं किए गए हैं। जशनदीप सिंह 2022 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आया था और उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अर्शदीप सिंह को भी कनाडा से भारत डिपोर्ट किया जा चुका है।
Read More : ममता बनर्जी का बड़ा बयान: ‘मुझे चुप कराना है तो मारना होगा’, BJP पर साधा निशाना




