रक्षाबंधन पर डाक विभाग 70 रुपये में देशभर में भेजें हैंडमेड राखी

रांची। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग की ओर से विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत मात्र 70रूपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के किसी भी कोने में हस्तनिर्मित राखी भेजी जा

रांची। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग की ओर से विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत मात्र 70रूपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के किसी भी कोने में हस्तनिर्मित राखी भेजी जा सकती है।

डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना, पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना तथा डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस राशि में 55 रूपये स्पीड पोस्ट शुल्क, 10रूपये विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा और 5 रूपये प्रबंधन शुल्क शामिल है।र्

रामगढ़ जिले के स्कूलों और अभिभावकों से डाक विभाग के द्वारा अपील की गई है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने हाथों से बनाई गई राखियों को डाक विभाग के माध्यम से अपने प्रियजनों तक भेजें.डाक विभाग का कहना है कि यह पहल न केवल भाई-बहन के स्नेह को दूर-दराज तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को भी प्रोत्साहित करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *