झारखंड पुलिस में 153 आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी, डीजीपी का बड़ा फैसला

झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा के निर्देश पर दिवंगत पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
डीजीपी

रांची : झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा के निर्देश पर दिवंगत पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय के तहत 153 आश्रितों को पुलिस विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।

Read More : जामताड़ा अस्पताल में एक रात में दो मरीजों की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस फैसले से सेवा के दौरान दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल और सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 163 मामलों पर विचार किया गया।

163 मामलों पर हुई समीक्षा

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में 163 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें से चार मामलों को विभिन्न कारणों से फिलहाल लंबित रखा गया, जबकि तीन मामलों को नियमानुसार पात्र नहीं पाए जाने पर अस्वीकार कर दिया गया। शेष 153 मामलों को मंजूरी दी गई।

Read More : चाईबासा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, डीसी ने मरीजों से लिया फीडबैक

एडीजी मुख्यालय की अध्यक्षता में हुई बैठक

अनुकंपा समिति की बैठक एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जैप डीआईजी कार्तिक एस, स्पेशल ब्रांच के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, सीआईडी डीआईजी चंदन कुमार झा तथा एसपी (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा) समिति के सदस्य के रूप में शामिल हुए।

समिति की अनुशंसा के बाद 153 आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इनमें 66 कॉन्स्टेबल, 62 बाल आरक्षी, 24 महिला आरक्षी और एक फायरमैन ड्राइवर शामिल हैं।

Read More : RIMS लैंड स्कैम- ACB ने दी केस डायरी, सोनू शरण की अग्रिम बेल पर 20 को सुनवाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *