ट्रिपल मर्डर का एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में मिथलेश को पैर में गोली लगी

खगड़िया : जिले के चौथम थानान्तर्गत करुआमोड़ में हुए चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर

एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

खगड़िया : जिले के चौथम थानान्तर्गत करुआमोड़ में हुए चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी दियारा क्षेत्र में ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य गवाह को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसकी रेकी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

ट्रिपल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सदर एसडीपीओ रमेश कुमार के नेतृत्व में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के साथ पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा और क़ई कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि ट्रिपल मर्डर के अलावा गिरफ्तार आरोपी पर दिल्ली और नेपाल में भी कई हत्या करने का आरोप है

घटना के बाद घायल आरोपित बदमाश को तत्काल सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने मीडिया कर्मियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि ट्रिपल मर्डर के अलावा गिरफ्तार आरोपी पर दिल्ली और नेपाल में भी कई हत्या करने का आरोप है। पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

also read :रामगढ़ सड़क हादसाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.