नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर लिया गया है, और अब बीजेपी परिसीमन प्रक्रिया पर भी अपना नियंत्रण करना चाहती है। प्रस्तावित आयोग से सत्ता पक्ष को पूरा नियंत्रण मिल जाएगा, जबकि इसके फैसलों को अदालत में चुनौती भी नहीं दी जा सकेगी। बीजेपी 2011 की जनगणना का इस्तेमाल करके सीटों की संख्या को 2051 तक के लिए फ्रीज करना चाहती है। ऐसा करके वे जाति आधारित जनगणना को दरकिनार कर रहे हैं और SC, ST, OBC तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं।
राहुल ने कहा, हमारी मांग है कि नवीनतम जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल हो और एक सर्वदलीय परिसिमन आयोग का गठन कया जाए। महिलाओं के लिए आरक्षण को मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के भीतर ही लागू किया जा सकता है, जिसमें OBC के लिए एक उप-कोटा भी रखा जा सकता है। असल मुद्दा सीटों को फ्रीज करने या राज्यों के हिस्से में बदलाव करने का नहीं है, बल्कि बीजेपी को निर्वाचन क्षेत्रों को फिर से तय करने और भारतीय लोकतंत्र का स्वरूप बदलने के लिए एक ‘ब्लैंक चेक’ देने का है।
विपक्ष के नेता ने कहा, 850 की संख्या इसलिए तय की गई है ताकि बीजेपी को भारत के चुनावी क्षेत्रों (constituencies) का नक्शा अपनी मर्जी से फिर से बनाने की पूरी छूट मिल जाए। 546 सीटों के मुकाबले 850 सीटों के जरिए वे कहीं ज्यादा बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। इससे एक भी वोट पड़ने से पहले ही बीजेपी को बहुत बड़ा फायदा मिल जाएगा। जम्मू-कश्मीर और असम में, कथित तौर पर बड़ी संख्या में मतदाताओं को एक चुनावी क्षेत्र से दूसरे में शिफ्ट किया गया है और चुनावी क्षेत्रों का नक्शा इस तरह बदला गया है कि वह बीजेपी के अनुकूल हो।
कुछ चुनावी क्षेत्रों को तो भौगोलिक रूप से भी एक-दूसरे से अलग-थलग कर दिया गया है… भारत के नक्शे के साथ भी यही होने वाला है, जिससे नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अडानी और उनके सहयोगी ज्ञानेश कुमार को देश का शोषण जारी रखने और इसका भविष्य बर्बाद करने का मौका मिल जाएगा।
also read : खेलगांव में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन, CM ने 2050 तक विकसित राज्य बनाने का रखा लक्ष्य


