उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी वैन, आठ लोगों की मौत

पौड़ी : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर

वैन

अपनी भाषा में पढ़ें

पौड़ी : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मृतकों में वाहन चालक अनिल देवराड़ा निवासी भंगलवाण गांव और सात महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल आठवीं महिला ने रिखणीखाल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, वैन में करीब 14 लोग सवार थे। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More : रंगदारी और जेसीबी जलाने के मामले में चार गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

बैंक के काम से गई थीं महिलाएं, लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रशासन और ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया। मृतकों के शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *