नवजात बेटी को देखने जा रहे पिता की मौत, खड़े ट्रेलर से टकराई स्कूटी

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीती देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सूरज विरुआ की मौत हो गई।

नवजात बेटी

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीती देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सूरज विरुआ की मौत हो गई। वह अपनी बीमार नवजात बेटी को देखने सदर अस्पताल चाईबासा जा रहे थे। सूरज दो दिन पहले ही दूसरी बार पिता बने थे। उनकी नवजात बेटी की तबीयत खराब होने के कारण उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटी को देखने के लिए वह स्कूटी से अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

Read More : महिला आरक्षण पर मोदी ने फिर दोहराया संकल्प, पुराना VIDEO किया पोस्ट

तुईवीर पंचायत भवन के पास खड़े ट्रेलर से टकराई स्कूटी

मिली जानकारी के अनुसार हादसा तुईवीर पंचायत भवन के पास सड़क के मोड़ पर हुआ। सूरज की स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज मंझारी प्रखंड के सेरेनगडीह गांव के रहने वाले थे। वह गुजरात में मजदूरी करते थे। वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी और अब दो दिन पहले ही दूसरी बार पिता बने थे।

अस्पताल से लौट रहे परिजनों को दिखी क्षतिग्रस्त स्कूटी

हादसे के वक्त सूरज के परिजन भी सदर अस्पताल में नवजात बच्ची को देखने के बाद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सूरज की क्षतिग्रस्त स्कूटी दिखाई दी। स्कूटी पहचानने के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। तब उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सूरज को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ट्रेलर चालक पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद परिजनों ने ट्रेलर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर सड़क पर खड़ा था, तो उसके पीछे इंडिकेटर, चेतावनी संकेत या सुरक्षा के अन्य इंतजाम होने चाहिए थे। परिजनों के मुताबिक, सड़क के मोड़ पर बिना किसी चेतावनी संकेत के ट्रेलर खड़ा था। इस वजह से पीछे से आने वाले वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी और सूरज की स्कूटी उससे टकरा गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *