मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन का मुकुंद रूंगटा को मिला निमंत्रण

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘कारवां 2.0’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 से 20 दिसंबर 2026 तक रांची में आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय अधिवेशन में देशभर से हजारों प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मारवाड़ी युवा मंच

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘कारवां 2.0’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 से 20 दिसंबर 2026 तक रांची में आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय अधिवेशन में देशभर से हजारों प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी क्रम में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने चाईबासा में रुंगटा स्टील ग्रुप के निदेशक और समाजसेवी मुकुंद रूंगटा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Read More : रांची विश्वविद्यालय में तीसरी बार तालाबंदी, दो सप्ताह में समाधान का आश्वासन

मुकुंद रूंगटा को दिया राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने अधिवेशन की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन देशभर के मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के लिए संगठनात्मक एकता, आपसी संवाद, सामाजिक समर्पण और युवा शक्ति के संगम का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा कर रही है। शाखा के पदाधिकारी और सदस्य पूरे उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

देशभर से हजारों प्रतिनिधियों के पहुंचने की तैयारी

आयोजकों के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों से हजारों प्रतिनिधियों ने अधिवेशन के लिए पंजीकरण कराया है। रांची में देशभर के युवाओं का यह जुटान झारखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक और संगठनात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का अवसर बनेगा। चार दिवसीय अधिवेशन में चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण रहेंगी।

संगठन से रहा है मुकुंद रूंगटा का पुराना जुड़ाव

मुकुंद रूंगटा का अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच से पुराना और आत्मीय जुड़ाव रहा है। वह पूर्व में राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुलाकात के दौरान उनकी संगठनात्मक यात्रा और योगदान को भी याद किया गया। इस अवसर पर मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंघानिया और प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी प्रांत के सूचना, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक सम्मान के प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *