स्थापना दिवस पखवाड़े पर खूंटी में रक्तदान शिविर, 12 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

खूंटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आज यानी शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। द हंस फाउंडेशन और जिला परिषद खूंटी के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया

रक्तदान शिविर

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आज यानी शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। द हंस फाउंडेशन और जिला परिषद खूंटी के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

Read More : गांव में CCL की अर्पिता महिला मंडल की पहल, ग्रामीण परिवारों को बांटी जरूरी सामग्री

रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

उद्घाटन के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने का माध्यम बनता है। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। मसीह गुड़िया ने कहा कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

भविष्य में भी लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

इस मौके पर द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट के जिला कार्यक्रम प्रबंधक और उनकी टीम ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त की कमी का सामना करने से बचाना है।

12 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *