हेमंत सोरेन पहुंचे अर्जुन मुंडा के आवास, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : CM हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। CM की पत्नी कल्पना सोरेन ने

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : CM हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। CM की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अर्जुन मुंडा और उनके परिवार से मिले मुख्यमंत्री

CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत सायरा मुंडा की आत्मा की शांति और उन्हें श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पूर्व CM अर्जुन मुंडा और उनके शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य, साहस और संबल मिलने की कामना की।

घोड़ाबांधा हेलीपैड पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

CM हेमंत सोरेन के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Read More : लड़कर झारखंड लिया है, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे : सीएम हेमंत सोरेन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *