रांची: JPSC द्वारा आयोजित चार परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई संयुक्त रूप से झारखंड हाईकोर्ट में हुई। मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
जिन 4 नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने के मामले में आज शुक्रवार को सुनवाई हुई, उनमें 14वीं JPSC, APO, FRO और ACF की परीक्षा शामिल है. राज्य सरकार ने 18 अगस्त को अधिसूचना जारी कर इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
FRO और ACF परीक्षा नियुक्ति रद्द करने मामले में प्रार्थियों की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनकी लिखित परीक्षा हो चुकी है, फिजिकल परीक्षा आयोजित की जानी थी. परीक्षा की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई थी. ऐसे में उनकी परीक्षाओं को रद्द करना अनुचित है।
also read : बिहार बालू घोटाले की जांच झारखंड पहुंची, चतरा में तीन ठिकानों पर छापेमारी


