JAC मैट्रिक-इंटर के विद्यार्थियों को राहत, अब 14 दिसंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

रांची : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं बिना किसी लेट फाइन के 14 दिसंबर 2026 तक अपना

JAC
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं बिना किसी लेट फाइन के 14 दिसंबर 2026 तक अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जो विद्यार्थी तय समय तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 15 से 21 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा।

Read More : RGTA कार्यकारिणी चुनाव 29 नवंबर को, 20 उम्मीदवार मैदान में

पहले 26 नवंबर तक था फॉर्म जमा करने का मौका

JAC ने पहले बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की थी. लेकिन कई विद्यार्थी तय समय में फॉर्म जमा नहीं कर सके. ऐसे विद्यार्थियों को राहत देते हुए JAC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इससे मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.

15 से 21 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे फॉर्म

JAC की नयी समय-सारिणी के अनुसार, विद्यार्थी 14 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं. इसके बाद 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा. जिन विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें तय समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

फरवरी 2027 में हो सकती है मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

JAC की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है. परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा करना अनिवार्य है. परीक्षा की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम को लेकर JAC की ओर से आधिकारिक सूचना जारी होने का इंतजार है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *