RGTA कार्यकारिणी चुनाव 29 नवंबर को, 20 उम्मीदवार मैदान में

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी का चुनाव 29 नवंबर 2026 को हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में होगा। चुनाव में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के 11 निर्वाचित पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान

RGTA

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी का चुनाव 29 नवंबर 2026 को हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में होगा। चुनाव में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के 11 निर्वाचित पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। चुनाव परिणाम शाम 5 बजे तक आने की संभावना है। चुनाव पदाधिकारी सुनील माथुर और सह चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी में कुल 15 सदस्य होंगे। इनमें 11 सदस्य चुनाव जीतकर आएंगे, जबकि चार सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। इसके बाद सभी सदस्य मिलकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।

Read More : खूंटी की कुदलुम पंचायत को मिलेगा राज्य पुरस्कार, जानें किस काम के लिए हुआ चयन

सुबह 9 बजे से होगी आमसभा

चुनाव से पहले एसोसिएशन के सदस्यों की आमसभा आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 9 बजे शुरू होकर पूर्वाह्न 10:30 बजे तक चलेगी। इसमें सत्र 2025-26 के आय-व्यय का विवरण आम सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। RGTA की ओर से चुनाव कार्यक्रम में प्रेस, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों तथा छायाकारों को समाचार संकलन के लिए आमंत्रित किया गया है। एसोसिएशन के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *