दिल्ली: भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।
अधिसूचना के मुताबिक जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की यह नियुक्ति 28 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। यह कदम झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के मद्देनज़र उठाया गया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले दिनों जस्टिस विभु भाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश कर दी है।


