पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौट रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त; 15 घायल

पलामू: जिले के छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर बुधवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां रजमनडीह मोड़ के पास शादी समारोह से लौट रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार 15 लोग घायल हो गए, जिनमें करीब 6 बच्चे हैं।

सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
सांकेतिक तस्वीरसवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: जिले के छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर बुधवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां रजमनडीह मोड़ के पास शादी समारोह से लौट रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार 15 लोग घायल हो गए, जिनमें करीब 6 बच्चे हैं।  सभी घायल बिहार के गया जिले के डुमरिया के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, बिहार के डुमरिया निवासी धनेश्वर मांझी के बेटे की शादी बुधवार को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित चेगौना धाम में थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद दूल्हा पक्ष के रिश्तेदार सवारी गाड़ी से वापस अपने घर डुमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर रजमनडीह मोड़ के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में गाड़ी पर सवार 15 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क पर काफी तीखा मोड़ है.

छतरपुर थाना प्रभारी सौरव चौबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की छानबीन की जा रही है।

also read :झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, MMDR बिल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *