नगर आयुक्त मेयर के पत्र की भी अनदेखी कर रहे, दुकानदारों को सड़क पर उतरने को कर रहे मजबूर: मुकेश अग्रवाल

रांची: रांची नगर निगम के बाजारटांड़ स्थित आवंटित दुकानों पर कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानदारों की समस्याओं को लेकर अब मेयर रोशनी खलखो और नगर निगम प्रशासन के बीच भी मामला सामने आ रहा है। मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र

मुकेश अग्रवाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची नगर निगम के बाजारटांड़ स्थित आवंटित दुकानों पर कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानदारों की समस्याओं को लेकर अब मेयर रोशनी खलखो और नगर निगम प्रशासन के बीच भी मामला सामने आ रहा है। मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर दुकानों पर की जा रही कार्रवाई तत्काल रोकने और दुकानदारों की समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की है।
इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य और रांची नगर निगम किरायेदार संघ के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त हाईकोर्ट के आदेशों की भी अनदेखी कर रहे हैं। मेयर की ओर से भी दर्जनों बार पत्र लिखे जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निगम की लगातार कार्रवाई और नोटिस से दुकानदारों को इस कदर परेशान किया जा रहा है कि वे अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएं।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि दुकानदार लंबे समय से पेनाल्टी, नामांतरण और नाम ट्रांसफर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन पुराने विवादों का अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इसके बावजूद निगम की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत और आपसी समन्वय से होना चाहिए, न कि उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करके।
मेयर रोशनी खलखो ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में बाजारटांड़ की दुकानों पर चल रही कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने पेनाल्टी, नामांतरण और नाम ट्रांसफर से जुड़े पुराने विवादों के स्थायी समाधान के लिए रांची नगर निगम, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और रांची नगर निगम किरायेदार संघ के प्रतिनिधियों की संयुक्त समन्वय समिति गठित करने का सुझाव दिया है। मेयर ने सभी पक्षों के साथ बैठक कर व्यावहारिक और न्यायसंगत समाधान निकालने की जरूरत बताई है।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी नगर निगम प्रशासन के साथ टकराव नहीं चाहते हैं। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि उनके साथ न्याय हो और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया जाए। यदि मेयर के पत्र और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद दुकानदारों को राहत नहीं मिलती है तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई रोकने और दुकानदारों को राहत देने की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *