ठंड को देखते हुए श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव

रांची: संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में गोपाष्टमी के बाद परिवर्तन किया गया है। ठंड के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में गोपाष्टमी के बाद परिवर्तन किया गया है। ठंड के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के खुलने एवं बंद होने का नया समय निर्धारित किया गया है।

मंदिर सुबह 6:30 बजे  दोपहर 12:30 बजे, दोपहर  3 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा

ट्रस्ट के राजु अग्रवाल ने बताया कि अब मंदिर सुबह 6:30 बजे खुलेगा और दोपहर 12:30 बजे तक दर्शन-पूजन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद मंदिर दोपहर 3 बजे पुनः खुलेगा और शाम 8 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।मंदिर दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगा। संध्या आरती प्रतिदिन शाम 5:30 बजे होगी। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अरविंद पांडेय 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मंदिर में सभी पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान पुजारी जी द्वारा विधिवत संपन्न कराए जाएंगे।

also read ;नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट के समीप बन रहा आधुनिक ऑटो स्टैंड, 10 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *