होटल उपकार में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

हजारीबाग: शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। देखते ही देखते हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया। डीवीसी चौक स्थित उपकार होटल में बुधवार रात आयोजित शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर

मृतक अर्णव (फाइल फोटो) और होटल उपकार
मृतक अर्णव (फाइल फोटो) और होटल उपकार

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। देखते ही देखते हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया। डीवीसी चौक स्थित उपकार होटल में बुधवार रात आयोजित शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वारदात के बाद आनन-फानन में शादी की रस्में पूरी कर दूल्हा-दुल्हन को वहां से विदा कर दिया गया।

मृतक की पहचान बिट्टू कुमार उर्फ अर्णव (21 वर्ष), पिता विजय कसेरा, निवासी करियातपुर, इचाक के रूप में हुई है। वह वर्तमान में हुरहुरू के बाबा पथ में रहता था और पोस्ट ऑफिस में काम करता था।

वहीं, गोली लगने से घायल युवक की पहचान अंकित कुमार (25 वर्ष), पिता अनिरुद्ध कुमार, निवासी बाबा पथ, हजारीबाग के रूप में हुई है। उसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने एक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने उपकार होटल पहुंचे थे। शादी समारोह में बारात चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड से आई थी। इसी दौरान लड़की और लड़के पक्ष के कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी बीच एक युवक ने हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से बिट्टू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक के भाई विक्रम कुमार ने बताया कि उनका भाई शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में घटना की जानकारी मिलने पर परिजन होटल पहुंचे तो बिट्टू के पेट में गोली लगी थी।

घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था। अचानक हुई इस वारदात से शादी समारोह में शामिल लोग सहम गए।

सूचना मिलने के बाद बड़ा बाजार और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। विवाद की वास्तविक वजह और गोली चलाने वाले युवक की पहचान सहित घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे विभु बाखरू, 27 नवंबर को जस्टिस एमएस सोनक को फुलकोर्ट फेयरवेल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *