वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 4 चौके-14 छक्के के साथ 27 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव इस शतक के साथ ‘लिस्ट ए’ में दुनिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वैभव ने अपने आक्रामक सोच की झलक पहले ही ओवर में लगातार 3 गेंदों पर हैट्रिक चक्के लगाकर दिखा दिया था।
also read : रांची में खड़िया समाज ने धूमधाम से मनाया बंदोई पर्व, बच्चों ने दिखाए हुनर
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास की सबसे अविश्वसनीय और विनाशकारी पारी खेल डाली है। अपने तूफानी शतक के बाद भी वैभव के बल्ले की आग शांत नहीं हुई और उन्होंने महज 52 गेंदों में अपना ऐतिहासिक दोहरा शतक ठोक दिया। इस करिश्माई दोहरे शतक के दौरान वैभव ने यूएई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 28 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके जड़े यानी 200 में से 196 रन तो केवल चौकों और छक्कों की बारिश से ही बटोर लिए।
महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करके वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर के क्रिकेट (वनडे और लिस्ट-ए) में सबसे तेज डबल सेंचुरी के सभी पुराने विश्व रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। अगर पुरुष वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें, तो वहां सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के नाम है, जिन्होंने 22 अक्टूबर 2026 को रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। वहीं भारत के शुभमन गिल ने 117 गेंदों (गुवाहाटी, 30 सितंबर 2026), ईशान किशन ने 126 गेंदों (चटोग्राम, 2022) और क्रिस गेल ने 138 गेंदों (कैनबरा, 2015) में दोहरा शतक बनाया था, लेकिन वैभव ने इन सभी दिग्गजों के आंकड़ों को आधे से भी कम गेंदों में पीछे छोड़ दिया है।


