लुगू बुरू को देश का बड़ा पर्यटन केंद्र बनाएगी झारखंड सरकार : हेमंत सोरेन

बोकारो : CM हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने, अपने संवैधानिक

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : CM हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने, अपने संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों को समझने तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भर होने का आह्वान किया। CM ने कहा कि शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। शिक्षा से समाज में शक्ति, उन्नति, मजबूती और सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने युवाओं को शिक्षित होकर अपने समाज और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की।

Read More : रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 45 हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों को नोटिस

झारखंड की खनिज संपदा पर आदिवासियों की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां विभिन्न खनिजों का खनन होता है और आदिवासियों की जमीन भी खोदी जा रही है। झारखंड की खनिज संपदा से देश चलता है, लेकिन इसके बावजूद आदिवासी समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से कमजोर है। समाज के उत्थान के लिए सभी को एक साथ आना होगा। CM ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर सभी की हिस्सेदारी होनी चाहिए।

देश का महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र बनेगा लुगू बुरू

CM ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ को देश का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यहां आदिवासी समाज के लोग आकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को करीब से देख और समझ सकेंगे। उन्होंने बताया कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी में संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आदिवासी समाज को पहचान मिलेगी और युवा अपनी पारंपरिक एवं पौराणिक धरोहरों के बारे में जान सकेंगे। CM ने कहा कि इस स्थल का विकास हर साल किया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जाती हैं और राज्य सरकार की ओर से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। समाज के उत्थान और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए आगे भी विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

सरना धर्म कोड के लिए सरकार कर रही काम

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरना धर्म कोड को लेकर राज्य सरकार काम कर रही है। वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और आगामी जनगणना का काम भी शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी को इस विषय पर ध्यान देने की जरूरत है। CM ने बताया कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव में उनके स्मृतिशेष पूज्य पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्मृतिशेष पूज्य माता रूपी सोरेन की पावन स्मृति में तीन दिनों तक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ललपनिया हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने CM को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत भी किया। इसके बाद CM ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री फागू बेसरा, CM की धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और विधायक उमाकांत रजक उपस्थित रहे।

हेमंत सोरेन

इसके अलावा ऊर्जा विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, आरसीसीएफ डॉ. आर. तांगा पंडीयान, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन, उपाध्यक्ष लोबिन मुर्मू के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों और ओडिशा, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात तथा नेपाल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *