लॉन बॉल्स में भारत की जीत, सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को दी बधाई

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक खेली गई तीन

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक खेली गई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की 2-1 से जीत पर सभी को बधाई दी। सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव की बात है। राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया और देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More : रांची में 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये, पलाश-JSLPS की बड़ी पहल

झारखंड के खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का मान

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की दी शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और कोच मधुकांत पाठक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *