रांची : रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। 23 नवंबर 2026 को स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित रेल परिसर में ऑपरेशन ‘भूमि’ के तहत अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 522.90 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह अभियान चलाया। इसमें RPF पोस्ट रांची, SIB, CIB, स्थानीय चुटिया थाना पुलिस, निर्माण विभाग और रांची स्टेशन प्रबंधक के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पूरी कार्रवाई ASC/RPF/Ranchi के पर्यवेक्षण में की गई। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने भी सहयोग किया।
Read More : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
दक्षिणी हिस्से से हटाया गया अतिक्रमण
अभियान के दौरान मंदिर परिसर के दक्षिणी हिस्से से लगभग 522.90 वर्ग मीटर (21.00 × 24.90 मीटर) जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। रेलवे की योजना के मुताबिक, इस जमीन पर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। रेलवे के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्रवाई आपसी सहयोग और समन्वय के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।



