हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज यानी सोमवार को कटकमसांडी

राहुल दुबे

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज यानी सोमवार को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो अपराधी घायल हो गए। मुठभेड़ की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद घायल अपराधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

Read More : रांची में 5 दिसंबर से शुरू होगा कांके स्लॉटर हाउस का ट्रायल रन

मुठभेड़ में ये दो अपराधी हुए घायल

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुठभेड़ में दीप नारायण भगत और राहुल कुमार रॉकी घायल हुए हैं। दीप नारायण भगत, पिता बिल्टू साव, हजारीबाग जिले के पदमा के रहने वाले हैं। वहीं, राहुल कुमार रॉकी, पिता द्वारिका रविदास, चतरा जिले के नगवां थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

लगातार फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई

हजारीबाग जिले में पिछले कुछ दिनों से राहुल दुबे गैंग के अपराधियों द्वारा लगातार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई की। सोमवार को डाटोखुर्द में पुलिस और गैंग के अपराधियों का आमना-सामना हो गया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *