सीबीआई ने सीआईएसएफ के तीन अधिकारियों के खिलाफ की चार्जशीट दाखिल

रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीआईएसएफ के रांची स्थित क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय में कथित रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच के दौरान सहायक लेखा अधिकारी सुनील

सीबीआई

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीआईएसएफ के रांची स्थित क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय में कथित रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच के दौरान सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने, रिश्वत मांगने और घूस स्वीकार करने से जुड़े कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अदालत में औपचारिक रूप से चार्जशीट प्रस्तुत की है।

also read : झारखंड में धान भुगतान में देरी से किसान परेशान, आदित्य साहू ने सरकार को घेरा

इस पूरे मामले की शुरुआत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मेजा ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) में तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल रविकांत त्रिपाठी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से हुई थी। हेड कांस्टेबल रविकांत त्रिपाठी ने 15 अगस्त 2026 को केंद्रीय जांच ब्यूरो से आधिकारिक शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि वह अपनी इकाई के यात्रा भत्ता और 10 बाल शिक्षा भत्ता बिलों को जमा करने तथा उनके भुगतान की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय आए थे। इन बिलों को पास करने और भुगतान स्वीकृत करने के एवज में सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो ने उनसे 40 से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
also read :अररिया में तेज रफ्तार कार ने सिटी रिक्शा को मारी टक्कर, 6 बच्चे घायल
मामले की जांच आगे बढ़ने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो को एक अन्य आरोपी सुजीत कुमार सिंह की संदिग्ध भूमिका के बारे में भी अहम जानकारी मिली। आरोपी सुजीत कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल के रांची आगमन और आधिकारिक दौरे से संबंधित मूवमेंट ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के बदले में अलग से रिश्वत मांगी थी। उसने मूवमेंट ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के एवज में प्रतिदिन 200 रुपये की दर से रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने 27 अगस्त को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। सीबीआई की टीम ने सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसी दिन की गई कार्रवाई में सीबीआई ने तीसरे आरोपी सुजीत कुमार सिंह को भी 1,400 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। मामले की गहन जांच पूरी करने के बाद जांच एजेंसी ने अब तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *