अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

रांची : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन से शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा दुःख जताया है। डॉ. प्रदीप

प्रदीप वर्मा
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन से शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा दुःख जताया है।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और कभी पूरी नहीं होने वाली क्षति है। मां सिर्फ ममता और स्नेह का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी होती हैं। उनके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगता है। मां के जाने के बाद जिंदगी में ऐसा खालीपन आ जाता है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।

Read More : गिरिडीह में आधी रात को खूनी वारदात, ससुर-बहू की हत्या से गांव में तनाव 

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। डॉ. वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *