हिमांशु सिंह हत्याकांड पर RJD का BJP पर हमला, कैलाश यादव ने जारी किया बयान

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता कैलाश यादव ने आज यानी सोमवार को प्रेस बयान जारी कर जमशेदपुर में करनी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले को लेकर BJP पर निशाना साधा।
RJD

रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता कैलाश यादव ने आज यानी सोमवार को प्रेस बयान जारी कर जमशेदपुर में करनी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले को लेकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी सामने आने से पहले राजनीतिक बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।

Read More : सिमडेगा में छात्राओं के 17 किमी पैदल लौटने के मामले पर कोर्ट सख्त, डीसी से मांगी रिपोर्ट

कैलाश यादव ने अपने बयान में कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर और सरायकेला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षकों को हटाकर नए अधिकारियों की नियुक्ति की थी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने कुछ ही दिनों में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा पर लगाए राजनीतिक आरोप

RJD प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हिमांशु सिंह की हत्या के बाद भाजपा ने पूरे तथ्य सामने आने से पहले जमशेदपुर बंद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मामला संवेदनशील था और इसकी जांच पूरी होने का इंतजार किया जाना चाहिए था। कैलाश यादव ने अपने बयान में दावा किया कि पुलिस जांच में मुख्य आरोपी के रूप में नीरज सिंह का नाम सामने आया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीरज सिंह भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह उल्लेख किया कि नीरज सिंह की पत्नी पूर्व में मेयर चुनाव लड़ चुकी हैं।

Read More : झारखंड की नई औद्योगिक नीति 2026 : ₹1 लाख करोड़ निवेश और 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य

पुलिस कार्रवाई की सराहना

RJD प्रवक्ता ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने भाजपा पर बिना ठोस तथ्यों के सरकार को घेरने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कैलाश यादव ने अपने बयान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अपील की कि वे तथ्यों के आधार पर ही प्रतिक्रिया दें और बिना पूरी जानकारी के राजनीतिक बयान देने से बचें।

Read More : रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, युवाओं से राजनीति में आने की अपील

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *