झाड़ग्राम में भीषण सड़क हादसा, जमशेदपुर के कारोबारी की मौत; तीन घायल

जमशेदपुर: कोलकाता से जमशेदपुर लौट रहे कारोबारियों की कार झाड़ग्राम के पास देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में आदित्यपुर निवासी कारोबारी मनीष अग्रवाल (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: कोलकाता से जमशेदपुर लौट रहे कारोबारियों की कार झाड़ग्राम के पास देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में आदित्यपुर निवासी कारोबारी मनीष अग्रवाल (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में साकची के मोबाइल कारोबारी बासु, विनीत सोनकर उर्फ बीरू और जुगसलाई निवासी सचिन भारतीया शामिल हैं। बीरू और सचिन को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

डिवाइडर से टकराई कार

मिली जानकारी के अनुसार, बीएस इंटरप्राइजेज के मालिक की टाटा एरिस कार से चार लोग कारोबारी काम के सिलसिले में जमशेदपुर से कोलकाता गए थे। काम पूरा करने के बाद सभी कार से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 1:45 बजे झाड़ग्राम के पास कार अचानक सड़क पर बने गड्ढे में जा घुसी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार मनीष अग्रवाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार में मौजूद तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

also read : रांची में स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गांवों में चले कई अभियान, जानें खास बातें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *