बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, स्व. शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि

बोकारो: सीएम हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को बोकारो पहुंचे। यहां सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 में उन्होंने स्वर्गीय शांति सिंह के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति सिंह, राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) की माता थीं।

सीएम हेमंत

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: सीएम हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को बोकारो पहुंचे। यहां सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 में उन्होंने स्वर्गीय शांति सिंह के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति सिंह, राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) की माता थीं। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Read More : मेदिनीनगर में महिला की हत्या, सिर पर चाकू से किए 5-6 वार, एक हिरासत में

शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स

ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राकेश कुमार सिंह और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने इस कठिन समय में परिजनों को धैर्य और संबल मिलने की कामना की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत शांति सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *