झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन, भक्तों ने चढ़ाए अर्घ

कोडरमा (झुमरीतिलैया) : झुमरीतिलैया में ऐतिहासिक चातुर्मास के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज और मुनि श्री 108 कौशल्य

सिद्धचक्र महामंडल

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा (झुमरीतिलैया) : झुमरीतिलैया में ऐतिहासिक चातुर्मास के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज और मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी मुनीराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित विधान में भक्तों ने 16 अर्घ और श्रीफल अर्पित किए। यह धार्मिक आयोजन चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी मुनीराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुयश सागर जी एवं मुनि श्री कौशल्य सागर जी के सानिध्य में हो रहा है।

Read More : धनबाद के जंगल में मिला युवक का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

भगवान के अभिषेक और शांतिधारा से हुई शुरुआत

आठ दिवसीय विधान के दूसरे दिन सुबह कार्यक्रम स्थल पर 1008 श्री आदिनाथ भगवान और 1008 श्री महावीर भगवान को मंगल विहार कर विराजमान कराया गया। इसके बाद प्रथम महामस्तकाभिषेक और विशेष शांतिधारा का आयोजन हुआ। इसका सौभाग्य सौधर्म इंद्र परिवार के इंदु देवी, अनूप, शैलेश और दीपक जैन सेठी परिवार तथा सुरेश-नरेंद्र जैन झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं, विधान में कुबेर बनने का सौभाग्य प्रदीप-शोभा देवी जैन सेठी को मिला। अभिषेक के बाद मैना श्रीपाल बनने का सौभाग्य पिंकी, सुनीता, कल्पना और अंकिता जैन सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। इस दौरान भगवान का विशेष गंधोदक श्रद्धालुओं पर छिड़कने का कार्यक्रम भी हुआ।

16 अर्घ अर्पित कर की गई आराधना

इसके बाद विधान मंडप में सौधर्म इंद्र और अन्य इंद्रों ने आठ और सोलह अर्घ अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा को निर्मल बनाने और जीवन को धर्ममय बनाने की अनुपम साधना है। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में सिद्धचक्र महामंडल विधान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसके माध्यम से श्रद्धालु अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं साधु परमेष्ठियों की आराधना करते हैं। इससे सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र को जीवन में धारण करने की प्रेरणा मिलती है।

राग-द्वेष और अहंकार त्यागने का दिया संदेश

गुरुदेव ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन से राग-द्वेष, अहंकार और कषायों का त्याग कर संयम, तप, त्याग और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। भगवान की पूजा केवल हाथों से अर्घ चढ़ाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विचारों, व्यवहार और आचरण में भी धर्म दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्ची पूजा वही है, जिससे आत्मा का कल्याण हो और जीवन में सदाचार का प्रकाश फैले।

संध्या में हुई भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस धार्मिक आयोजन में प्रदीप-मीरा जैन छाबड़ा सहित समाज के पदाधिकारी और विरागोदय वर्षायोग कमेटी के संयोजक विशेष रूप से शामिल हुए। संध्या में गुरु मुख से णमोकार चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद सौधर्म इंद्र, कुबेर और शांतिधारा पुण्यार्जक परिवारों की ओर से भव्य आरती की गई। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुए। इसकी जानकारी राज कुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *