शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ यूरोपीय संघ के प्रतिष्ठित शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच (Schuman Security & Defence Forum) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच में सहभागिता के लिए वे ब्रुसेल्स, बेल्जियम पहुंचे। ब्रुसेल्स यात्रा के

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ यूरोपीय संघ के प्रतिष्ठित शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच (Schuman Security & Defence Forum) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच में सहभागिता के लिए वे ब्रुसेल्स, बेल्जियम पहुंचे।
ब्रुसेल्स यात्रा के क्रम में ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड पहुंचने पर रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर अक्षय कपूर एवं बर्न स्थित भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
यूरोपीय संघ की विदेश कार्य सेवा (EEAS) द्वारा 17 एवं 18 नवंबर 2026 को आयोजित इस मंच में यूरोपीय संघ के 85 से अधिक साझेदार देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वैश्विक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक साझेदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर इस दौरान विचार-विमर्श होगा।
इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका, सामरिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रभाव का परिचायक है। यह भारत और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने तथा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
 संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के मार्गदर्शन में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका निरंतर मजबूत कर रहा है। यह सहभागिता विकसित भारत के संकल्प को वैश्विक सहयोग और सामरिक साझेदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *