रांची में राज्य स्थापना पखवाड़ा की तैयारी तेज, DC ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रांची : राज्य स्थापना पखवाड़ा को लेकर रांची जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारी और व्यवस्था को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में DC मंजूनाथ भजंत्री ने

स्थापना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राज्य स्थापना पखवाड़ा को लेकर रांची जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारी और व्यवस्था को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में DC मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को तय तारीख और समय पर कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Read More : झारखंड में 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में चेतावनी

पंचायत से जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम

बैठक में DC मंजूनाथ भजंत्री ने राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम विभागीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक तय समय पर होने चाहिए। आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं। DC ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस और जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यक्रमों की तैयारी पहले से पूरी करने को कहा।

सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने पर जोर

समीक्षा बैठक में जिले में चल रही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। DC ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने में तेजी लाएं। साथ ही सरकार की ओर से तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश

DC ने अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और लंबे समय से लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें। सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर काम करें, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इसके अलावा वीबी-जी राम जी योजना के तहत मैनडेज क्रिएशन और योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया। DC मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि राज्य स्थापना पखवाड़ा के सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *