जमशेदपुर : उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई स्थित श्यामनगर घाट पर मंगलवार को नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव नदी में तैरता देख घाट के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उलीडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Read More : पलामू में 10 महीने में 207 लोगों की सड़क हादसों में मौत, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
श्यामनगर घाट पर शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक किन परिस्थितियों में नदी तक पहुंचा। मृतक की उम्र, पहचान और मौत के कारणों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।





