रांची के तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, दिए गए सुधार के निर्देश

रांची : राज्य नोडल पदाधिकारी (एनयूएचएम) डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज यानी मंगलवार को राजधानी रांची के तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने जरूरी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्रों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राज्य नोडल पदाधिकारी (एनयूएचएम) डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज यानी मंगलवार को राजधानी रांची के तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने जरूरी निर्देश दिए। टीम ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राशलदाह, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुकम-हेहल और यूपीएचसी हेहल का दौरा किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को मजबूत करना था।

डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और स्वच्छता पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी के निर्धारित समय पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा कम अवधि में समाप्त होने वाली दवाओं का प्राथमिकता के आधार पर उपयोग करने को कहा गया। अधिकारियों ने सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए।

ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा को सक्रिय बनाने पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि शहरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार जरूरी है। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लाभार्थियों को भी चिकित्सकीय परामर्श मिल सके, इसके लिए सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान एसपीएम-एनयूएचएम मो. यूसुफ अंसारी और इंटेलिहेल्थ के प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *