भूषण बाड़ा मामले पर बोले MLA विकास मुंडा, जांच पूरी होने तक करें इंतजार

रांची। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक विकास मुंडा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता को

विकास मुंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक विकास मुंडा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मामले का खुलासा करने वाले पत्रकार को भी पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए। विकास मुंडा मंगलवार को पार्टी के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में साजिश की आशंका नजर आती है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। हालांकि, विपक्षी दलों की ओर से की जा रही बयानबाजी के जरिए गलत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश हो रही है।

Read More : झारखंड के 400 से अधिक खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, बांटे जाएंगे 5 करोड़

पत्रकार से पुलिस जांच में सहयोग की अपील

विकास मुंडा ने भाजपा पर मामले को लेकर नैरेटिव प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार अभिषेक भारती इस मामले में शिकायतकर्ता हैं। ऐसे में पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है। इसे आधार बनाकर आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़िता को न्याय दिलाना उद्देश्य है तो पत्रकार को पुलिस की जांच में सहयोग करना चाहिए। जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी मान लेना भी उचित नहीं है।

पॉक्सो एक्ट के तहत हो रही कार्रवाई

एसआईटी गठन के सवाल पर विकास मुंडा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पीड़िता के बयान के आधार पर आगे बढ़नी चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत संवेदनशील जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए। इसलिए सभी पक्षों को जांच पूरी होने तक इंतजार करना चाहिए।

सुदीप गुड़िया ने भी की निष्पक्ष जांच की मांग

इस मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने भी मामले की निष्पक्ष जांच पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नाबालिग से जुड़े कथित दुष्कर्म के मामले की जांच राजनीतिक पक्षपात से ऊपर उठकर होनी चाहिए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *