जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर बनाया जा रहा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में मंडप और जयमाल स्टेज

बाढ : 25 नवंबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर मंडप और जयमाला स्टेज बनाया जा रहा है। लगभग दस बीघा में जयमाला स्टेज की तैयारी की जा रही है। हजारों

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मंडप और जयमाल स्टेज

अपनी भाषा में पढ़ें

बाढ : 25 नवंबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर मंडप और जयमाला स्टेज बनाया जा रहा है। लगभग दस बीघा में जयमाला स्टेज की तैयारी की जा रही है। हजारों बाराती इसी पंडाल में आयेंगे और शिवांगी ॠषिकेश की जयमाला का दृष्य देख आनंद लेंगे। टेंट के लिए कारीगर उत्तर प्रदेश के मऊ से और लाइट बंगाल से मंगवाए गए हैं।

also read ; सरकार कराए निष्पक्ष जांच, दोषियों को मिले सख्त सजा : विनोद कुमार पांडेय

जायसवाल इंवेट के प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जयमाला के लिए मंडप बनाए जा रहें है। इसके बीच में रेस्टोरेंट भी रहेंगे। यह स्टेज जयपुर के पत्रकार चौक के थीम पर बनाई जा रही है।  उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जयपुर के पत्रकार चौक की थीम है।इसमें लाल किला या ताजमहल जैसा कोई भी नजारा देखने को नहीं मिलेगा।  यह उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत मंडप चुना है और उसे बनाया जा रहा है।  यह स्टेज एक सौ फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा है, वहीं इसकी ऊंचाई लगभग 30 फीट ऊंचा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के पोती की शादी में भी स्टेज और टेंट का काम किए थे। वहीं उनके घर में उन्होंने तीन कार्यक्रम में काम किया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले वह कई कार्यक्रम कर चुके हैं। लेकिन इतना बड़ा कार्यक्रम उन्होंने कभी नहीं किया है। इसमें लाखों लोग आएंगे और उनके लिए यहां मंडप टेंट समेत तमाम चीज बनाई जा रही है, यह उनके लिए बहुत बड़ा काम है। उन्होंने खुद अनंत सिंह से अनुरोध किया था कि उन्हें यह काम दिया जाए, उन्होंने यह सारी स्टेज के लिए लगाई जाने वाली सामान पहले से मेंटेन की हुई थी।

खाने की भी व्यवस्था चार जगह की गई है। फिलहाल डेकोरेशन में 400 से 500 कारीगर काम कर रहे हैं.।जिसमें फूल, लाइट, टेंट, कारपेट समेत सभी कारीगर उन्हीं के द्वारा बुलाया गया है। यह जयमाला के लिए स्टेज और मंडप 20 से 21 तारीख तक भव्य रूप में दिखने लगेगा। विधायक अनंत सिंह से उनको बहुत प्यार और स्नेह मिल रहा है। गांव के लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

also read : गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला: सपा नेता आजम खान न्यायिक हिरासत में भेजे गए, 26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *