एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली : IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीम के सबसे बड़े चेहरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे। एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास

एमएस धोनी

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीम के सबसे बड़े चेहरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे। एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। हालांकि, उनका चेन्नई सुपर किंग्स से नाता नहीं टूटेगा। अब वह टीम में मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे और खिलाड़ियों को अपनी सलाह व अनुभव से आगे बढ़ने में मदद करेंगे। फ्रेंचाइजी की ओर से जारी पोस्ट के बाद उनके आईपीएल करियर के नए अध्याय की जानकारी सामने आई है। पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी CSK ने 2027 सीजन से धोनी को यह नई जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। यानी माही अब बल्ले से नहीं, बल्कि अपनी रणनीति और अनुभव से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। उनके नेतृत्व में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल कीं। अब खिलाड़ी के तौर पर उनका आईपीएल सफर खत्म हो गया है। वह डगआउट में रहकर अपने अनुभव से टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी का रिश्ता करीब दो दशक पुराना है। वह फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं। उनके फैसलों और नेतृत्व क्षमता ने टीम को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। अब मेंटर के तौर पर वह टीम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। एमएस धोनी की यह नई भूमिका गौतम गंभीर की भूमिका से मिलती-जुलती है। गंभीर ने भी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी देखरेख में केकेआर अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी। अब एमएस धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स की खोई हुई साख वापस लाने की कोशिश करेंगे।

एन श्रीनिवासन बोले- धोनी के बिना CSK नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के साथ अपने करीब दो दशक पुराने रिश्ते को याद किया। उन्होंने साफ कहा कि एमएस धोनीके बिना सीएसके की कल्पना नहीं की जा सकती। खिलाड़ी के तौर पर उनकी भूमिका बदल सकती है, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ उनका रिश्ता पहले की तरह मजबूत रहेगा। श्रीनिवासन ने कहा, ‘एमएस धोनी के बिना सीएसके नहीं है। करीब दो दशकों से हम एक-दूसरे के साथ आगे बढ़े हैं। इस दौरान हमने सफलता, मुश्किलें और हर तरह के उतार-चढ़ाव साथ देखे हैं।’ उन्होंने दोनों के बीच मजबूत रिश्ते की वजह आपसी भरोसे को बताया। श्रीनिवासन के मुताबिक, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे की नीयत पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा, ‘हमारा रिश्ता इतना मजबूत होने की एक ही वजह है- हम एक-दूसरे की नीयत पर सवाल नहीं उठाते। इसी भरोसे ने इस सफर को मुमकिन बनाया है।’

2008 के ऑक्शन में धोनी को CSK से जोड़ने का फैसला

एन श्रीनिवासन ने 2008 में हुए पहले आईपीएल ऑक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल करने पर जोर दिया था। श्रीनिवासन ने कहा, ‘2008 में मैंने जोर दिया था कि एमएस धोनी सीएसके का हिस्सा होने चाहिए। यह मेरा लिया हुआ सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ। सिर्फ फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं।’ धोनी के मेंटर बनने से चेन्नई सुपर किंग्स को उनके लंबे क्रिकेट अनुभव का फायदा मिलेगा। खासकर युवा खिलाड़ियों को उनके मार्गदर्शन में सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *