बोकारो DC की फोटो से साइबर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने किया अलर्ट

बोकारो : साइबर ठगों ने अब बोकारो के डीसी अजय नाथ झा को भी नहीं छोड़ा है। ठग उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर WhatsApp और Facebook पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को चूना लगाने की फिराक में हैं। 16 नवंबर को डीसी के

बोकारो

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : साइबर ठगों ने अब बोकारो के डीसी अजय नाथ झा को भी नहीं छोड़ा है। ठग उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर WhatsApp और Facebook पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को चूना लगाने की फिराक में हैं। 16 नवंबर को डीसी के नाम से फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाने का मामला सामने आया था। इसके ठीक अगले दिन यानी आज, 17 नवंबर को Facebook पर भी उनकी सरकारी तस्वीर लगाकर फर्जी प्रोफाइल बना दी गयी। मामला सामने आते ही जिला जनसंपर्क कार्यालय ने अलग-अलग विज्ञप्ति जारी कर लोगों को आगाह किया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से साफ कहा है कि ऐसे फर्जी अकाउंट के झांसे में बिल्कुल न आएं और किसी भी तरह के मैसेज या मांग पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें।

Read More : दिल्ली के विवेक विहार में इमारत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत

WhatsApp पर इस नंबर से बनाया गया फर्जी अकाउंट

जिला प्रशासन के अनुसार, 16 नवंबर को साइबर अपराधियों ने उपायुक्त अजय नाथ झा की तस्वीर का इस्तेमाल कर मोबाइल नंबर +91 9739811309 से फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाया। इस अकाउंट के जरिए अधिकारियों और आम नागरिकों को संदेश भेजे जाने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह उपायुक्त का आधिकारिक मोबाइल नंबर नहीं है। बोकारो उपायुक्त का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005 है।

Facebook पर भी बनाई गई फर्जी प्रोफाइल

WhatsApp के बाद 17 नवंबर को Facebook पर भी उपायुक्त के नाम और आधिकारिक तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई। इस प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि WhatsApp और Facebook पर बनाए गए दोनों फर्जी अकाउंट का उपायुक्त अजय नाथ झा से कोई संबंध नहीं है।

पैसे मांगने या संदिग्ध लिंक भेजने पर रहें सावधान

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फर्जी अकाउंट से पैसे मांगे जाने, किसी तरह का प्रलोभन दिए जाने या संदिग्ध लिंक भेजे जाने पर कोई प्रतिक्रिया न दें। ऐसी स्थिति में संबंधित अकाउंट को तत्काल ब्लॉक करें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें। प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी या अन्य निजी विवरण साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

प्रशासन के अनुसार, साइबर ठगी का शिकार होने या ठगी की कोशिश किए जाने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके अलावा सरकारी पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जरूरत पड़ने पर नजदीकी थाना या साइबर थाना में भी शिकायत करें। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या सोशल मीडिया गतिविधि पर भरोसा करने से पहले संबंधित व्यक्ति या कार्यालय से आधिकारिक पुष्टि जरूर कर लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *