छठ के बाद रांची से दिल्ली जाने वालों को राहत, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

रांची : छठ पूजा के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। रांची से यह ट्रेन मंगलवार,

ट्रेनें
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छठ पूजा के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। रांची से यह ट्रेन मंगलवार, 17 नवंबर को दोपहर 12:37 बजे रवाना हुई, जबकि वापसी में 18 नवंबर को आनंद विहार से खुलेगी। 17 कोच वाली इस विशेष ट्रेन की व्यवस्था दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से झारखंड लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है। ट्रेन रास्ते में लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज और गढ़वा रोड समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

Read More : चतरा में जंगल से मिला अज्ञात महिला का शव, 30 से 50% जला शरीर

रांची से आनंद विहार तक का समय और ठहराव

रांची से रवाना होने के बाद ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पर शाम 4:38 बजे पहुंचेगी और 4:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद गढ़वा रोड स्टेशन पर शाम 6 बजे इसका ठहराव होगा। ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08078 बुधवार, 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह गोविंदपुरी, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, टोरी और लोहरदगा होते हुए गुरुवार, 19 नवंबर को शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

धनबाद के रास्ते चलेगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच भी एक ट्रिप अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 07561 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह धनबाद के रास्ते अगले दिन यानी 22 नवंबर को रात 2:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल 22 नवंबर को रात 3 बजे खुलेगी। धनबाद के रास्ते चलते हुए यह 23 नवंबर की देर शाम 7 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

अमृत भारत ट्रेन में होंगे 22 कोच

इस विशेष ट्रेन में अमृत भारत रैक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें जनरल और स्लीपर श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। स्लीपर श्रेणी में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी काफी सीटें खाली हैं।

अमृत भारत स्पेशल का रूट :

चर्लपल्ली, काजीपेट, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल और बरौनी।

छठ के बाद चार दिनों तक महंगा रहेगा हवाई सफर

छठ पूजा के बाद हवाई यात्रियों को भी महंगे किराये का सामना करना पड़ रहा है। 17 से 20 नवंबर के बीच रांची से दिल्ली का हवाई किराया 10 से 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, रांची से मुंबई का किराया 14 से 17 हजार रुपये और भुवनेश्वर का किराया 17 से 22 हजार रुपये तक बताया जा रहा है।

धनबाद से दिल्ली और ऋषिकेश के लिए भी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने धनबाद से दिल्ली और ऋषिकेश समेत अन्य रूटों पर भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तारीखों पर होगा।

  • 20 नवंबर: 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल।

  • 21 और 28 नवंबर: 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल।

  • 22 नवंबर: 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल।

  • 23 और 30 नवंबर: 03009 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *