छठ पर हटनिया तालाब में 2100 हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण

रांची : छठ महापर्व के अवसर पर श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड की ओर से रांची के हटनिया तालाब में दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच करीब 2,100 हनुमान चालीसा की प्रतियों का निःशुल्क

हनुमान चालीसा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छठ महापर्व के अवसर पर श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड की ओर से रांची के हटनिया तालाब में दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच करीब 2,100 हनुमान चालीसा की प्रतियों का निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले करीब 50 गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Read More : रांची में मैराथन दौड़ के बाद जोहार स्पोर्ट्स क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान

राजभवन के निकट स्थित हटनिया तालाब में यह कार्यक्रम रविवार को संध्या अर्घ्य और सोमवार को प्रातःकालीन अर्घ्य के अवसर पर आयोजित हुआ। दोनों दिन बड़ी संख्या में छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया। ट्रस्ट की ओर से विशेष कैनोपी लगाई गई थी, जहां श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक हनुमान चालीसा की प्रतियां भेंट की गईं।

राज्यपाल और जनप्रतिनिधियों को भेंट की हनुमान चालीसा

कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल भी छठ व्रतियों के बीच उपस्थित रहे। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्यपाल को हनुमान चालीसा भेंट की। रांची के उपायुक्त को भी हनुमान चालीसा देकर सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पतरातू में बनेगा हनुमान जी और नीम करौली बाबा का मंदिर

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों और भावी योजनाओं की जानकारी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को दी। ट्रस्ट का प्रमुख संकल्प पतरातू में श्री हनुमान जी और परम पूज्य बाबा नीम करौली का भव्य मंदिर बनाना है। इसके साथ ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए अनाथालय और वृद्धाश्रम स्थापित करने की भी योजना है। ट्रस्ट भविष्य में अन्य जनकल्याणकारी संस्थाओं की स्थापना कर सेवा कार्यों का विस्तार करना चाहता है।

मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव पर जोर

ट्रस्ट का मानना है कि धार्मिक आस्था का वास्तविक स्वरूप मानव सेवा, परोपकार, सामाजिक सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद में है। बाबा नीम करौली के सेवा एवं करुणा के संदेश और भगवान हनुमान की भक्ति से प्रेरित होकर संस्था धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष बिश्वजीत पॉल, सचिव महेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, सह-कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्रा, प्रवक्ता दीपेश कुमार निराला और सोशल मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य आनंद कुमार चितलांगिया, अभय कुमार तिवारी, आलोक कुमार राय, जयंत प्रसाद साहू, राकेश नारायण, अश्विनी कुमार, अभय कुमार और संजू कुमार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.