छठ गीतों से गूंजे खूंटी के घाट, दूसरे अर्घ्य के साथ चार दिवसीय पर्व संपन्न

खूंटी : लोक आस्था और नेम-निष्ठा का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भुवन भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। तड़के चार बजे से ही पूरा वातावरण छठ मइया के गीतों से गूंज उठा। सवा चार बजते-बजते श्रद्धालुओं

छठ
चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन।

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : लोक आस्था और नेम-निष्ठा का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भुवन भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। तड़के चार बजे से ही पूरा वातावरण छठ मइया के गीतों से गूंज उठा। सवा चार बजते-बजते श्रद्धालुओं की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ने लगी। जिला मुख्यालय के राजा तालाब, चौधरी तालाब, साहू तालाब, नया तालाब और दादुल घाट के अलावा तजना नदी, कुंजला, दतिया और सोसोटोली सहित आसपास के छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।

Read More : टाटा पावर रिन्यूएबल की क्षमता 12.1 गीगावाट पहुंची, औसा परियोजना शुरू

जैसे ही पूर्व दिशा में उदीयमान सूर्य की लालिमा दिखाई दी, पूरा छठ घाट वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने सूर्य पूजन और रवि षष्ठी व्रत की कथा सुनी। इसके बाद हवन कर प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। सांध्य और प्रातःकालीन अर्घ्य के लिए विभिन्न छठ घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। घाटों से लौटने के बाद व्रतियों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने और परिवार की खुशहाली की कामना की।

चौधरी तालाब में स्थापित की गई सूर्य देव की प्रतिमा

छठ महापर्व के अवसर पर शहर के चौधरी तालाब में पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी युवा शक्ति मंच की ओर से भगवान सूर्यनारायण की प्रतिमा स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की। सोमवार शाम स्थानीय समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया। तालाब तक पहुंचने वाले रास्ते और परिसर की सजावट में युवा शक्ति मंच के अमन सोनी, सोनू साहू, शुभम पांडेय सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोमवार सुबह छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क चाय का वितरण भी किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.